वायरल न्यूज़

100 की स्पीड में ट्रेन, सामने पुल पर 'रेगिस्तान का जहाज', लोको पायलट ने ऐसे रचा करिश्मा, देखें रेस्क्यू VIDEO

Viral Video: पश्चिम रेलवे के भावनगर डिवीजन के ब्रिज नंबर 95 पर रात के समय ट्रेन के सामने अचानक एक ऊंट ट्रैक पर बैठा नजर आया। लोको पायलट की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता के कारण ट्रेन को सही समय पर रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Image

अनोखे अंदाज में ऊंट का रेस्क्यू (तस्वीर साभार- @DRM_BVP)

Viral Video: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपनी सतर्कता और यात्रियों व मूक पशुओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। हाल ही में पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोको पायलट की तत्परता और रेलवे टीम के समन्वित प्रयास से एक ऊंट की जान बचाई गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 19015 दादर-पोरबंदर (DDR-PBR) एक्सप्रेस वांसजालिया और राणावाव रेलखंड के बीच से गुजर रही थी। तभी ब्रिज नंबर 95 के पास लोको पायलट को ट्रैक पर एक ऊंट बैठा हुआ दिखाई दिया। रात का समय होने के बावजूद लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को समय रहते रोक लिया। अगर जरा सी भी देरी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

    वहीं, घटना के बाद रेलवे प्रशासन को सूचित किया गया। ऊंट पुल के संकरे ट्रैक पर फंसा हुआ था, जिसे वहां से हटाना काफी चुनौतीपूर्ण था। संबंधित अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने मिलकर रणनीति बनाई और मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई। ऊंट को पूरी सुरक्षा के साथ पट्टों से बांधकर जेसीबी से धीरे-धीरे उठाकर ट्रैक से सुरक्षित नीचे उतारा गया। देखें वीडियो...

    ऊंट का रेस्क्यू

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को DRM_BVP ने शेयर किया है। वहीं, इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रेलवे कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से एक बेजुबान जानवर की जान बचाई। लोग लोको पायलट और रेस्क्यू टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article