वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से कही ऐसी बात, सुनकर सब रह गए दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 28, 2022, 04:59 PM IST

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के की बातें सुनकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्सा भी कर रहे हैं।

Image

जयमाला के दौरान भड़का दूल्हा, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जयमाला के दौरान भड़का दूल्हा
  • कह दी ऐसी बात सुनकर लोग रह गए हक्के-बक्के
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bride Groom Viral Video: भारत में जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Viral Video) देखने को मिलने लगते हैं। कुछ वीडियो (Dulha Dulhan Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, वरमाला के दौरान दूल्हे ने ऐसी बात कह दी, जिसपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

ये तो हम सब जानते हैं भारतीय शादियों में आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कभी दूल्हा-दुल्हन अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ जाएंगे। तो कभी शादी में शामिल हुए मेहमानों का अंदाज देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक दूल्हे की हरकत देखकर लोगों को जबरदस्त झटका लगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की रस्में निभाई जा रही है। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ती है, लड़का भड़क जाता है। गुस्से में लड़का कहता है जब तक मुझे बाइक बुलेट नहीं मिलेगा शादी नहीं करेंगे। देखिए फिर क्या होता है?

दूल्हे ने गदर मचाया

दूल्हे की बातें सुनकर लोग हक्के-बक्के रह गए। शादी का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो 'meme_book_69' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 40 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। अब इस वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भीख मांगने का यह नया तरीका है। कुछ का कहना है कि लगता है ये सब पैसों के भूखे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article