वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: सबके सामने दूल्हा दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, देखकर भौचक्के रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2023, 12:04 PM IST

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा वीडियो (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा वीडियो
  • दूल्हे ने दुल्हन के साथ की अजीबोगरीब हरकत
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Bride Groom Video: जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Wedding Video) शेयर होने लगते हैं। खासकर, दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Viral Video) के वीडियो तो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन कहना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स भी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) के वीडियो को काफी पसंद करते हैं और इनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए।

ये तो हम सब जानते हैं शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कुछ रस्में तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर सब दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ रस्मों को निभाने के दौरान ऐसा माहौल बनता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर मिठाई खिलाने की रस्म निभाई जा रही है। इस दौरान दूल्हा दुल्हन के साथ ऐसी हरकत करने लगता है, जिसे देखकर हर कई दंग रह गया। जिस तरह से दूल्हा दुल्हन के साथ जबरदस्ती करता है उसे देखकर लोग नाराज हो गए। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें।

दूल्हे ने तो हद कर दी

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर भन्ना गया होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो भी हैरान रह गए। कई लोग तो इस नजारे पर गुस्सा भी कर रहे हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'asliashishmishra' ने शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शादी में इस तरह की हरकत कौन करता है। कुछ का कहना है कि लगता है दूल्हे को दुल्हन पसंद नहीं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article