वायरल न्यूज़

Shadai Ka Video: जयमाला के दौरान दुल्हन ने छुए दूल्हे के पैर, फिर जो हुआ उसपर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 23, 2023, 12:45 PM IST

Dulha Dulhan Ka Video: एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दूल्हे ने तो गजब कर दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा वीडियो
  • दुल्हन के पैरे छूने लगा दूल्हा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Ka Video: शादियों के सीजन के दौरान सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dulha Dulhan Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए। क्योंकि, ऐसा नजारा विरलय ही देखने को मिलता है।

शादियों में कई तरह की रस्में निभाई जाती है। लेकिन, कई बार दूल्हा-दुल्हन ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ कई और लोग भी मौजूद हैं। अचानक दुल्हन दूल्हे का पैर छू कर आशीर्वाद लेती है। वहीं, दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालता है और वो भी दुल्हन के पैर छू लेने लगता है। जैसे ही दूल्हा दुल्हन के पैर छूता है उसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। अचानक दुल्हन खुद को पीछे खींच लेती है।

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज

शादियों में इस तरह का नजारा शायद ही देखने को मिलता है। दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'satish_mathur_1432' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस नजारे पर चटकारे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article