Dulha Dulhan Dance Video: होली के पहले तक शादी का सीजन चल रहा था। तब तक दूल्हा-दुल्हन के कई सारे वीडियो देखने को मिले, जिसमें उनके प्यार भरे मोमेंट थे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक दुल्हन अपने दूल्हे के लिए डांस कर रही है। दुल्हन का ये डांस लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन पंजाबी गाने पर डीजे फ्लोर पर डांस कर रही है। फिर दूल्हा भी अपनी दुल्हन के साथ डांस करने लगता है और दोनों जमकर डांस करते हैं। उनका ये प्यारा डांस इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इनका ये प्यार हमेशा ऐसा ही बना रहे। कुछ लोगों का कहना है कि जब शादी अपने प्यार से हो तो खुशी झलकने लगती है।
दुल्हन ने अपने दूल्हे के लिए किया डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'a_one_decoration_n_tent_house' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.14 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
