वायरल न्यूज़

Dulha Dance Video: दूल्हे ने कमर मटकाकर किया इतना करारा डांस, मुंह खोलकर देखते रहे घराती और बाराती

Dulha Dance Video: दूल्हा जिस तरह का डांस करता नजर आ रहा है, उसे देखकर​​ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में डांस के दौरान दूल्हे की एनर्जी हर किसी को भा रही है। वहीं दूल्हा जिस तरह कमर मटका-मटकाकर डांस करता है, उसे देखकर हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है।

Image

दूल्हे का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dulha Dance Video: पहले की शादियों में दूल्हा और दुल्हन काफी शांत नजर आते थे। आपने शायद ही पुरानी शादियों में दूल्हा और दुल्हन को डांस करते देखा होगा। पहले की शादियों में ज्यादातर घराती और बाराती ही नाचते दिखाई देते थे। हालांकि, अब समय काफी बदल गया है। अब की शादियों में दूल्हा और दुल्हन भी जमकर डांस करते दिखाई देते हैं। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का डांस का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी मजा आने वाला है।

वीडियो में देखें दूल्हे का जबरदस्त डांस

इस वीडियो में दूल्हा जिस तरह का डांस करता नजर आ रहा है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में डांस के दौरान दूल्हे की एनर्जी हर किसी को भा रही है। वहीं दूल्हा जिस तरह कमर मटका-मटकाकर डांस करता है, उसे देखकर हर कोई दूल्हे की तारीफ कर रहा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे ने नोटों की भारी माला पहनी हुई है। नोटों की माला पहने-पहने ही दूल्हा अपनी शादी में भोजपुरी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाता दिख रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप दूल्हे को कोट-पैंट और नोटों की माला में देख सकते हैं। दूल्हा पारंपरिक शेरवानी के बजाय कोट-पैंट पहना दिख रहा है और नोटों की माला पहनकर नाच रहा है। इसके साथ ही दूल्हे के सिर पर पगड़ी दिख रही है। साथ ही साथ डांस करते समय दूल्हे के चेहरे पर जबरदस्त कॉन्फिडेंस दिख रहा है। अब जैसे ही डीजे पर गाना बजता है, दूल्हा स्टेज पर उतरकर बिना किसी झिझक के डांस करना शुरू कर देता है। दूल्हे का डांस हर किसी को पसंद आ रहा है। इस डांस वीडियो को @miss_aanya__9955 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article