Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई जुगाड़ वीडियो सामने आता है। ज्यादातर जुगाड़ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें कोई न कोई कठिन काम देसी जुगाड़ की सहायता से आसानी से करता देखा जाता है। दूसरी तरफ इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी बाइक को चोरी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर चोरों को उनकी नानी याद आ जाएगी और हो सकता है कि वह चोरी करना भी भूल जाएंगे।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आप देख पाएंगे कि बंदा अपनी बाइक के एक्सीलेरेटर वाले हैंडल में अजीबीगरीब प्रयोग कर रहा है। पहली नजर में लोगों को लगेगा कि बंदा अपनी बाइक में कोई मरम्मत का कार्य कर रहा है। हालांकि, अगले ही पल लोगों को पूरा माजरा समझ आ जाता है। आप देख पाएंगे कि बंदा ड्रिल मशीन की सहायता से बाइक के एक्सीलेरेटर में छेद कर रहा है। बंदा बड़ी सावधानी से एक्सीलेरेटर के हैंडल में एक साफ छेद कर देता है। देखें वीडियो-
पहली नजर में देखने वालों को लगता है कि बंदा शायद किसी खास तरह का कस्टमाइजेशन करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, असली ट्विस्ट तब सामने आता है जब छेद पूरा हो जाता है। आप देख पाएंगे कि बंदा अपनी जेब से एक छोटा सा ताला निकालता है। इसके बाद ताले के हुक को बंदा सीधे एक्सीलेरेटर के बने छेद में डालता है। इससे एक्सीलेरेटर का हैंडल लॉक हो जाता है। इसके बाद बंदा कैमरे में बताता है कि इस ट्रिक से एक्सीलेरेटर बिल्कुल लॉक हो चुका है। अब इस बाइक को बिना ताला खोले चालू करना नामुमकिन है। इक वीडियो को @i_am_Aawez नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )
