दुबई का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान इमारतें, महंगे घर और करोड़ों की लग्जरी कारें याद आती हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने दुबई की रईसी की एक अलग तस्वीर दिखा दी है। वीडियो में एक पार्किंग एरिया के अंदर कई बेहद महंगी कारें खड़ी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन कारों पर धूल की मोटी परत दिखाई दे रही है। वीडियो में एक से ज्यादा रॉल्स रॉयस (Rolls-Royce) और एक (Ferrari) नजर आ रही है। करोड़ों रुपये कीमत वाली इन कारों को इस तरह धूल से ढका देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
दुबई में रहने वाली भारतीय महिला ने शेयर किया VIDEO
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रियल एस्टेट से जुड़ा कंटेंट बनाने वाली रिया ने शेयर किया है। वीडियो में वह पार्किंग के अंदर खड़ी लग्जरी कारों को दिखाती नजर आती हैं। महिला कैमरे को कारों की तरफ घुमाते हुए बताती हैं कि उन्होंने दुबई में पहले भी काफी लग्जरी और अमीरी देखी है, लेकिन पार्किंग में एक साथ इतनी महंगी कारें और उन पर जमा धूल देखकर वह भी हैरान रह गईं। वीडियो में महिला कुछ कारों की नंबर प्लेट की तरफ भी कैमरा करती हैं। कुछ गाड़ियों पर धूल साफ दिखाई देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
करोड़ों की कार और ऊपर धूल की परत
आम तौर पर जब कोई करोड़ों रुपये की कार खरीदता है तो उसकी सफाई और रखरखाव पर खास ध्यान दिया जाता है। लेकिन इस वीडियो में नजारा कुछ अलग है। पार्किंग में खड़ी कुछ कारों पर काफी धूल दिखाई दे रही है। इसी वजह से वीडियो देखने वाले लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये गाड़ियां कितने समय से यहां खड़ी हैं और इन्हें चलाया क्यों नहीं जा रहा? हालांकि, सिर्फ वीडियो में धूल दिखाई देने के आधार पर यह कहना संभव नहीं है कि कारें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुई हैं। पार्किंग की स्थिति, जगह और वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी पूरी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
‘ये तो अलग लेवल की अमीरी है’
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि करोड़ों की कारें भी अगर पार्किंग में खड़ी होकर धूल खा रही हों तो यह रईसी का अलग ही लेवल है। कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा नजारा दुबई जैसे शहर में ही देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों का ध्यान कारों की नंबर प्लेट पर भी गया।
दुबई में लग्जरी कारों का अलग क्रेज
दुबई लंबे समय से लग्जरी कारों के लिए मशहूर है। यहां सड़कों पर रोल्स-रॉयस, फेरारी, लेम्बोर्गिनी और बेंटले (Rolls-Royce, Ferrari, Lamborghini और Bentley) जैसी महंगी गाड़ियां देखना असामान्य नहीं माना जाता लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह पार्किंग का नजारा लोगों के लिए इसलिए खास बन गया क्योंकि इतनी महंगी कारें एक जगह खड़ी दिखाई दीं और कुछ पर धूल भी जमा थी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे दुबई की रईसी का एक अलग अंदाज बता रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
