वायरल न्यूज़

जहां अच्छे-अच्छों के छूट जाते हैं पसीने, वहां 62 साल के विदेशी ने दौड़ा दी साइकिल, Video हुआ वायरल

62 साल का फ्रांसीसी शख्स साइकिल से भारत घूम रहा है। चंद्रताल-मनाली के इस पहाड़ी रास्ते पर साइकिल चलाते उसका वीडियो वायरल है, जिसे देखकर लोग उसके ट्रैवलिंग जुनून की तारीफ कर रहे हैं।

Image

भारत में साइकिल से घूमता विदेशी (Instagram/@the0.1percentclub)

कहते हैं कि अगर किसी को घूमने का जुनून हो तो उम्र उसके रास्ते में नहीं आती। फिर चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। वीडियो में 62 साल का एक फ्रांसीसी शख्स भारत की पहाड़ी और चुनौतीपूर्ण सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है। उसकी उम्र जानकर लोग हैरान हैं और कई यूजर्स उसकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

ओडिशा के कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया वीडियो

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर ओडिशा के कंटेंट क्रिएटर बिश्व प्रकाश स्वैन (Biswa Prakash Swain) ने शेयर किया है। वह पेशे से नर्सिंग ऑफिसर हैं और बाइक से देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमते रहते हैं। अपने सफर के दौरान वह अलग-अलग अनुभवों और लोगों से मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इसी सफर के दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे विदेशी यात्री से हुई, जिसने उन्हें भी कुछ देर के लिए हैरान कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चंद्रताल-मनाली के रास्ते पर हुई मुलाकात

वीडियो (Video) में बताया गया है कि यह मुलाकात चंद्रताल से मनाली की तरफ जाते समय हुई। स्पीति वैली का यह इलाका अपनी ऊंची पहाड़ियों, पथरीले रास्तों और मुश्किल मोड़ों के लिए जाना जाता है। करीब 120 किलोमीटर के इस रास्ते को पूरा करने में कई घंटे लग सकते हैं। मौसम और सड़क की स्थिति के हिसाब से यहां सफर करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे रास्ते पर एक फ्रांसीसी शख्स साइकिल से यात्रा करता दिखाई दिया। जब कंटेंट क्रिएटर ने उससे उसकी उम्र पूछी और जवाब मिला 62 साल, तो वह खुद भी हैरान रह गया।

उम्र 62, लेकिन जुनून जवान

वीडियो (Video) में कंटेंट क्रिएटर इस विदेशी यात्री से काफी प्रभावित नजर आता है। उसने उसकी उम्र को लेकर हैरानी जताते हुए लोगों से ट्रैवल करने की बात कही। उसका संदेश था कि जिंदगी सिर्फ एक जगह रहकर गुजारने के लिए नहीं है। मौका मिले तो दुनिया घूमनी चाहिए और नए अनुभव लेने चाहिए। वीडियो में 62 साल का यह फ्रांसीसी यात्री पहाड़ी रास्ते पर अपनी साइकिल के साथ आगे बढ़ता दिखाई देता है। उसके सफर को देखकर यह बात साफ नजर आती है कि घूमने का जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद यूजर्स ने भी इस विदेशी यात्री की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उसकी हिम्मत और ट्रैवलिंग के जुनून को सलाम किया। कुछ यूजर्स ने कमेंट में बताया कि उनकी भी इस यात्री से मुलाकात हो चुकी है। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या सच में उनकी उम्र 62 साल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी जिंदगी जीने के अंदाज की तारीफ करते हुए लिखा कि “जिंदगी हो तो ऐसी।” फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और एक बात जरूर याद दिला रहा है, वह ये कि अगर घूमने का शौक हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article