वायरल न्यूज़

गर्लफ्रेंड नशे में थी टल्ली, बॉयफ्रेंड लेकर पहुंचा घर, मगर दरवाजा खुलते ही सूंघ गया सांप, देखें Video

नशे की हालत में एक लड़की को उसका बॉयफ्रेंड उसके घर लेकर पहुंचा। जैसे ही वह दरवाजे के पास पहुंचा और जब दरवाजा खुला तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

Image

नशे में धुत्त लड़की को संभालता उसका बॉयफ्रेंड (Instagram/@studentgyaan)

सोशल मीडिया पर कपल्स के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ नोंकझोंक भरी शरारत वाले तो कुछ एक-दूसरे की परवाह करने वाले वीडियो होते हैं। हाल में ऐसे ही एक कपल का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक बॉयफ्रेंड का प्रोटेक्टिव होना देखा जा सकता है, लेकिन इस चक्कर में उसे कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, वह आप इस वीडियो को देखने के बाद ही अंदाजा लगा पाएंगे।

नशे में टुन्न गर्लफ्रेंड को उसके घर लेकर आया बॉयफ्रेंड

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की नशे में धुत्त दिख रही है। लड़की इतनी नशे में लग रही है कि वह लड़खड़ा रही है और उसका अपने पैरों पर खड़ा होना भी मुमकिन नहीं है। ऐसे में उसका बॉयफ्रेंड उसे संभालते हुए उसके घर ले आता है। आखिरकार जब लड़की उससे नहीं संभलती तो वह उसे अपनी गोद में उठा लेता है और जैसे ही वह उसके घर का दरवाजा खोलकर घर में घुसने की कोशिश करता है, वैसे ही सामने का नजारा देख उसके होश उड़ जाते हैं।

दरवाजे पर खड़े थे लड़की के पापा

दरअसल, दरवाजा जैसे ही खुला और लड़का घर के अंदर दाखिल होने ही वाला था कि उसकी नजर लड़की के पापा पर पड़ी, जो दरवाजे पर खड़े थे। ऐसे में लड़की के पापा को देख लड़के की हवा टाइट हो जाती है और वह शॉक्ड रह जाता है। उसे कुछ समझ नहीं आता कि इस प्वाइंट पर वह क्या करे। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।

वीडियो देख लोगों ने खूब लिए मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने लड़के की इस हालत पर खूब चटकारे लिए हैं। बहुत सारे लोगों ने वीडियो पर हंसने वाला इमोजी भेजा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article