Most Haunted Ice Cream Viral Video: आइसक्रीम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। कुछ लोगों को तो खाने के बाद आइसक्रीम चाहिए ही होता है। बच्चों की तो ये बेहद प्रिय चीजों में से एक है, जिसे पाने के लिए कई बार तो वे रोने भी लगते हैं। आइसक्रीम की अलग-अलग फ्लेवर मुंह में ऐसा मिठास घोलती है, जिसका स्वाद इंसान भी तर सा जाता है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसी आइसक्रीम का वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हवा टाइट हो जाएगी। इसे जो भी देख रहा है, वो डर के मारे कांपने लग रहा है। हाल ही में जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तो लोगों देखते रह गए, उनका कहना है कि ऐसा आइसक्रीम उन्हें जिंदगी में कभी देखने को नहीं मिला।
भूतिया आइसक्रीम देख निकल जाएगी हवा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे देखने में इतना डर लग रहा है, खाना तो दूर की बात है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे रात में देख ले तो हार्ट अटैक ही आ जाए। बता दें, इस वीडियो को 'creepycum' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5.34 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
