वायरल न्यूज़

भारत और पाकिस्तान के समोसे में क्या है अंतर? खाने के शौकीन भी नहीं दे पाएंगे जवाब

Indian vs Pakistani Samosa: भारत और पाकिस्तान के समोसे में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन भरावन, मसालों के स्वाद, तीखेपन और सर्व करने के तरीके में फर्क देखने को मिलता है। भारतीय समोसे आमतौर पर आलू-मटर वाले होते हैं, जबकि पाकिस्तान में मीट समोसे भी काफी लोकप्रिय हैं।

Image

भारत vs पाकिस्तान: समोसे में क्या है असली फर्क? (Photo: iStock)

Samosa Difference India Pakistan: भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों में समोसा बेहद लोकप्रिय स्नैक है। चाय के साथ खाने का मजा हो या शाम की हल्की भूख, समोसा हर जगह पसंद किया जाता है। हालांकि दोनों देशों की संस्कृति और खानपान काफी मिलती-जुलती है, इसलिए समोसे में भी बहुत बड़ा फर्क नहीं है। फिर भी स्वाद, भरावन और बनाने के तरीके में कुछ छोटे-छोटे अंतर जरूर देखने को मिलते हैं। सबसे पहले बात करते हैं भारत की। भारत में, खासकर उत्तर भारत में, समोसे ज्यादातर शाकाहारी होते हैं। इनमें उबले हुए आलू, मटर, हरी मिर्च और कई तरह के मसाले डाले जाते हैं।

पाकिस्तानी समोसे ज्यादा मसालेदार और तीखे

कभी-कभी इसमें काजू, किशमिश या पनीर भी मिलाया जाता है। इसका स्वाद हल्का मसालेदार और संतुलित होता है। वहीं पाकिस्तान (street food india pakistan) में भी आलू वाले समोसे मिलते हैं, लेकिन वहां कई जगह मांस वाले समोसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। खासकर कराची और पेशावर जैसे इलाकों में चिकन या मटन से बने समोसे खूब खाए जाते हैं। अब अगर तीखेपन की बात करें, तो पाकिस्तानी समोसे अक्सर ज्यादा मसालेदार और तीखे होते हैं। उनमें मसालों का स्वाद तेज होता है। दूसरी तरफ भारतीय समोसे का स्वाद थोड़ा संतुलित होता है, जिसे बिना चटनी के भी आसानी से खाया जा सकता है।

साइज और बनावट में भी थोड़ा फर्क

साइज और बनावट में भी थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। भारत में समोसे आमतौर पर बड़े और त्रिकोण आकार के होते हैं, जिनका बाहरी हिस्सा खस्ता होता है। पाकिस्तान में कुछ जगह छोटे और पतले समोसे मिलते हैं, जिन्हें “कागजी समोसा” कहा जाता है। यह काफी कुरकुरे होते हैं और जल्दी खाए जाते हैं। परोसने के तरीके में भी अंतर है। भारत में समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या समोसा चाट के रूप में परोसा जाता है। वहीं पाकिस्तान में इसे चटनी या सॉस के साथ और अक्सर चाय के साथ खाया जाता है। एक खास बात यह भी है कि समोसा सिर्फ भारत या पाकिस्तान का नहीं, बल्कि इसका इतिहास मध्य एशिया और फारस से जुड़ा माना जाता है। समय के साथ यह दोनों देशों में अलग-अलग अंदाज में विकसित हुआ है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article