वायरल न्यूज़

OMG: क्या आसमान से आकर कार में घुसा बिजली का पोल? इस एक्सीडेंट का VIDEO देख अचरज में पड़ गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 24, 2023, 06:33 PM IST

Accident Viral Video: हादसे का यह वीडियो देखकर लोग अपना सिर खुजलाने पर मजबूर हो रहे हैं। देख सकते हैं कि एक्सीडेंट का शिकार हुई गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है। गाड़ी के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली का खंभा घुसा नजर आ रहा है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि यह खंभा आया कैसे?

Image

शॉकिंग एक्सीडेंट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर लोगों के उड़ गए होश
  • एक्सीडेंट का सबसे हैरान करने वाला वीडियो

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर कार एक्सीडेंट का बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क हादसे का यह वीडियो देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी अचरज में पड़ जाएंगे। 8 सेकंड का यह वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो इतना हैरान करने वाला है, जिसके इंटरनेट पर आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक साढ़े 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग को बहुत जल्दी होती है। इस चक्कर में वह तेजी से अपनी गाड़ी भगाते हैं। हालांकि, अक्सर ही यह चेतावनी दी जाती है कि कितनी भी देर हो रही हो, लेकिन बहुत ही सावधानी से सड़क पर चलना चाहिए। दूसरी तरह जल्दी के चक्कर में कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं चलते। वह हवा में सवार होकर सड़कों पर फुल स्पीड में अपनी गाड़ी दौड़ाते हैं। इस चक्कर में वह अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं। देखें वीडियो-

सड़क हादसे का जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। हादसे का यह वीडियो देखकर लोग अपना सिर खुजलाने पर मजबूर हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक्सीडेंट का शिकार हुई गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है। वह बिजली के खंभे के बीच ऐसे फंसी कि आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। लोग हैरानी जता रहे हैं कि कार के बिल्कुल बीच में खंभा कहां से आ गया। आपको भी यह वीडियो देखकर कुछ भी समझ नहीं आएगा। वीडियो को ट्विटर पर @ClownWorld_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article