एजुकेशन

IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस ग्रुप बी और डी पदों की भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, आसान स्टेप में तुरंत करें अप्लाई

IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले छात्रों उम्मीदवारों को बता दें कि आज विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पूरा करें।

Image

IBPS Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तकनीकी और योग्य युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा बीते दिनों निकाली गई ग्रेड बी और डी पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आज 12 नवंबर 2026 अंतिम तिथि है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह संस्थान द्वारा सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D), असिस्टेंट (ग्रेड B) और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) के विभिन्न नियमित पदों के लिए तुरंत आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी करें। मुंबई (कांदिवली ईस्ट) स्थित IBPS कार्यालय में काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह स्टोरी में दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें और रजिस्टर करें।

पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D)उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही लिनक्स सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट में कम से कम 3 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना अनिवार्य है।
असिस्टेंट (ग्रेड B)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर एप्लीकेशन या मैनेजमेंट स्ट्रीम के साथ एडवांस्ड MS Excel और डेटा हैंडलिंग में 2 वर्ष का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B)फुल-टाइम BSc-IT, BCA, BSc-Computer Science या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही UNIX/Linux वातावरण और प्रोग्रामिंग में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है।
आयु सीमाउम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए आयु 25 से 33 वर्ष तथा असिस्टेंट व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 23 से 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन/सूचना शुल्क 250 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से 12 नवंबर 2026 तक करना होगा। एक से अधिक पदों के लिए अलग-अलग आवेदन और शुल्क देना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के सरल चरण

स्टेप 1 - सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या दिए गए भर्ती पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर संबंधित भर्ती विज्ञापन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें।

स्टेप 3 - अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर साइन-इन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।

स्टेप 4 - निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम बार सबमिट करें।

स्टेप 6 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के चरणों के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। चूंकि आज आवेदन करने की आखिरी तारीख है, इसलिए सर्वर पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है। किसी भी तकनीकी बाधा से बचने के लिए समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article