वायरल न्यूज़

खुद मंचूरियन डिश में डाली हड्डी फिर हंगामा करने लगे लड़के, CCTV में दिखा पूरा सच

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2025, 12:09 PM IST

Gorakhpur Viral Video: अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। रेस्टोरेंट के मालिक ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खुद नॉनवेज प्लेट से हड्डी उठाकर वेज प्लेट में डाल रहै है

Image

घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं। (Photo/TNNB)

Gorakhpur Viral Video: सावन के महीने में गोरखपुर में एक रेस्टोरेंट में मंचूरियन डिश में हड्डी मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बाद में पुलिस आ गई और रेस्टोरेंट में हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह से बाहर निकाल कर हटाया गया था। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। रेस्टोरेंट के मालिक ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खुद नॉनवेज प्लेट से हड्डी उठाकर वेज प्लेट में डाल रहै है

खुद डाला हड्डी का टुकड़ा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक बीच में बैठे युवक को हड्डी का टुकड़ा पकड़ाता है। जिसके बाद वह युवक मंचूरियन खा रहे अपने दोस्त को टुकड़ा पकड़ने का काम करता है। रेस्टोरेंट ओनर के अनुसार उन्हें पूरा यकीन है कि खाने का बिल ना देना पड़े जिसके लिए उन लोगों ने ऐसा काम किया था।

बताया गया बीते गुरुवार की रात करीब 11 बजे 13 युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इनमें से चार लोगों ने वेज खाना ऑर्डर किया और बाकी ने नॉनवेज। खाना सर्व होने के कुछ समय बाद एक युवक ने दावा किया कि उसकी मंचूरियन डिश में हड्डी मिली है।

यहां देखें CCTV

पुलिस शांत कराया मामला

इस पर उसने जमकर विरोध किया और आरोप लगाया कि सावन के महीने में रेस्टोरेंट ने गलत खाना परोसा है। युवक ने कहा कि उसने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट मालिक से की लेकिन मालिक ने बात मानने से इनकार कर दिया और उल्टा पुलिस बुलाकर उन्हें बाहर निकलवा दिया।

मालूम हो घटना से जुड़े दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article