Desi Jugad Video: बाराबंकी में एक शख्स ने मोटरसाइकिल का पुर्जा-पुर्जा जोड़क गाड़ी बना दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाड़ी पर पूरा परिवार बैठा दिखा और लोगों ने इसे देखकर कहा कि यह एक ऐसी गाड़ी है, जिसमें...ब्रेक छोड़ सब लागत है, हॉर्न छोड़ सब बजता है। अब इस गाड़ी के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं। यह जुगाड़ गाड़ी बाराबंकी शहर से होकर गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर देखने को मिली। इस दोपहिया वाहन पर एक शख्स अपने साथ पूरे परिवार को बैठाकर सवारी करते हुए देखा गया। बाइक से जुड़ी एक लकड़ी के ठेले पर सभी आराम से बैठे थे।
गौरतलब है कि, यह जुगाड़ गाड़ी दूर से देखने में तो नार्मल ठेले की तरह ही लगती है मगर ध्यान से देखने पर पता चलता है कि, इसमें जुगाड़ से आगे मोटरसाइकिल लगी है। वहीं लोगों ने कहा कि, 'जुगाड़ गाड़ी से सवारी करने वाले लोग या तो इसके खतरे से अंजान हैं या फिर जानबूझकर अपनी जान आफत में डाल रहे हैं।' बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने पुरानी बाइक को इस तरह से मॉडिफाई किया है, जिसे देखकर सभी का सिर चकरा जाए। बाइक में एक ऐसा साइलेंसर लगा है, जो इतनी तेज आवाज करता है कि बाइक को चलाते वक्त हॉर्न बजाने की जरूरत ही नहीं। बाइक का जुगाड़ यहीं खत्म नहीं होता है। इसे स्टार्ट करने का तरीका भी काफी अजीबो-गरीब है। वहीं इस जुगाड़ी बाइक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।