वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: चाट वाले ने लगाया ऐसा दिमाग, तवा की जगह डीटीएच पर ही बना दी स्वादिष्ट पाव-भाजी

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपका दिमाग ही हिल जाएगा और आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा भी होता है क्या? ये वीडियो देसी जुगाड़ का कमाल का उदाहरण है।

Image

चाट वाले ने डीटीएच पर ही बना दी पाव-भाजी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • डीटीएच पर बनाई पाव-भाजी
  • जुगाड़ का दिखा खतरनाक नमूना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के कई सारे वीडियो मार्केट में आते रहते हैं, जिसे देखने के बाद कुछ लोगों के तो तोते उड़ जाते हैं। ऐसे वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं और शेयर किए जाते हैं। इंस्टाग्राम और एक्स पर ऐसे तमाम वीडियो आपको आसानी से मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि इसे देखने के बाद आप अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स पाव भाजी बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसने पाव-भाजी के लिए ऐसी जगह भाजी तैयार की है, जिसे देख आपकी हालत खराब हो जाएगी और आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक चाट वाले ने डीटीएच पर भाजी बनाता नजर आ रहा है, जिसे देख हर किसी का दिमाग हिल जा रहा है। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और लोग काफी मजे भी ले रहे हैं।

चाट वाले ने डीटीएच पर ही बना दी पाव-भाजी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह भारत है, यहां बिना जुगाड़ के कोई काम नहीं होता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पैसा न रहने पर भाई ने सही जुगाड़ लगा दिया। बता दें, इस वीडियो को 'kushka.hakla' नाम के अकाउंट से शेयर की गई है, जिस पर अब तक 1.32 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article