वायरल न्यूज़

VIDEO: पहली बार फ्लाइट यात्रा के दौरान फोटो लेना चाहता था शख्स, अंदाज देख इमोनल हुए लोग

Viral Video: एक शख्स पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहा था। इस दौरान वो अपनी फोटो खींचना चाहता था। जिस तरह वो खुश लग रहा था, उसे देखकर लोग इमोशनल हो गए।

Image

इमोशनल करने वाला नजारा (तस्वीर साभार-@ rayazmotoking)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें अलग-अलग तरह के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने जा रहा था। इस दौरान वो खुद की फोटो भी खींचना चाहता है। लेकिन, उसकी जो हालत हो रही थी उसे देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए भावुक हो जाएंगे।

    ये तो हम सब जानते हैं आज कल लोगों में सेल्फी को लेकर काफी क्रेज है। जहां मौका मिलात है लोग फोटो खींचने लगते हैं। खासकर, पहली बार जब कहीं जाते हैं तो जरूर उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं। क्योंकि, उस पल को वो हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं। कुछ लोग तो दिखाने या फिर फेमस होने के लिए भी ऐसा करते हैं। जबकि, कई लोग इसे मेमोरी बनाना चाहते हैं। इस दौरान कई बार ऐसा नजारा भी देखने को मिल जाता है, जो दिल को छू लेता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स फ्लाइट के अंदर बैठने के लिए जा रहा है। इस दौरान फोन से वो फोटो खींचना चाहता है। लेकिन, वो अपनी तस्वीर नहीं खींच पा रहा होता है। ऐसे में एक शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    इमोशनल करने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शख्स कितना खुश है। क्योंकि, वो पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rayazmotoking' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article