Daily Horoscope 18 July 2026: 18 जुलाई 2026, शनिवार को गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। आज चंद्रमा, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु और सूर्य कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृषभ में, बुध मिथुन में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। गुप्त नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की उपासना, दुर्गा सप्तशती का पाठ, सात अन्न व फलों का दान तथा बगलामुखी साधना विशेष फलदायी मानी गई है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार 18 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
आज चंद्रमा और शुक्र पंचम भाव में तथा सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 2, 9
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
विद्यार्थियों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा। कार्यस्थल पर क्रोध और वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी तथा वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का 9 बार पाठ करें तथा किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। यात्रा से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
सूर्य और गुरु आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी तथा जीवनसाथी या प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत हैं।
आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें, लाल वस्त्र एवं मसूर का दान करें तथा शिव मंदिर में बेल और पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
चंद्रमा, शुक्र और केतु आपकी राशि में होने से व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग बन रहे हैं। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नई व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है।
आज का उपाय: सात अन्न का दान करें तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
चंद्रमा व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन गुरु और सूर्य लाभ भाव में होने से आय के नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरी और व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आज का उपाय: सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें तथा गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 2, 3
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
आज करियर और व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और व्यापार में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गुप्त नवरात्र के दौरान की गई साधना मानसिक शक्ति प्रदान करेगी।
आज का उपाय: धन के अनावश्यक व्यय से बचें तथा किसी शिव मंदिर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं।
शुभ रंग: सफेद, बैंगनी
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
आज चंद्रमा दशम भाव में होने से करियर में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। राजनीति, प्रबंधन और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मित्र भी आपके लिए मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 3, 9
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में राहु के कारण थोड़ा मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 2, 9
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
चंद्रमा अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक निर्णय लेते समय धैर्य रखें।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तथा भैरव उपासना करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
शुभ अंक: 1, 2
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
आज चंद्रमा सप्तम भाव में होने से व्यापार और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में भी लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें तथा मसूर और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ अंक: 2, 9
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल 18 जुलाई 2026
सूर्य और गुरु का शुभ प्रभाव करियर और व्यवसाय में उन्नति दिलाएगा। नई व्यावसायिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 2, 3
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
