वायरल न्यूज़

Viral Video: इंसान है या मशीन...बिना देखे कैलकुलेटर पर ऐसे जोड़ रहा था हिसाब, टैलेंट देख लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने अनोखे टैलेंट से ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

शख्स का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @hkmhakim0.2)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कमी है। कुछ टैलेंट (Talent Video) को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कुछ टैलेंट आज भी गुमनाम हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के टैलेंट बाहर आए हैं और उसके जरिए लोग फेमस भी हुए हैं। कुछ टैलेंट को देखकर तो दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स बिना देखे कैलकुलेटर पर जिस तरफ्तार में हिसाब जोड़ रहा था, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। आलम ये है कि इस टैलेंट को लोग सैल्यूट कर रहे हैं।

    आप सबने आस-पास कई तरह के टैलेंट देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। इतना ही नहीं आप में से कई लोगों के अंदर कई तरह के टैलेंट होंगे। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स का टैलेंट देखकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। अक्सर आपने लोगों को कैलकुलेटर पर हिसाब जोड़ते हुए देखा होगा। लोग बड़े ध्यान से कैलकुलेटर को देखते हुए हिसाब जोड़ते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स बिना देखे जिस रफ्तार से कैलकुलेटर चला रहा था, उसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। देखें वीडियो...

    शख्स का अनोखा टैलेंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि भाई ने तो गर्दा उड़ा दिया। आलम ये है कि लोग इस टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hkmhakim0.2' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article