वायरल न्यूज़

दादी पर सवार हुआ बचपना...समुद्र किनारे अनोखे अंदाज में की मस्ती, वीडियो देख लोग बोले- 'दिल तो बच्चा है जी'

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी ने समुद्र किनारे अनोखे अंदाज में मस्ती की। इस नजारे को देखकर लोग उनका फैन हो गए हैं।

Image

दादी का अनोखा अंदाज

Viral Video: जिंदगी में आप कहीं भी चले जाएं, कुछ भी बन जाएं या फिर कुछ भी हासिल कर लें, लेकिन अपने बचपन को शायद ही कोई भूल पाता है। बचपन की यादें लोगों को हमेशा याद आती रहती है। इतना ही नहीं कई बार तो मन करता है काश एक बार फिर से अपने बचपन को जी लेते हैं। खासकर, जब दोस्त-यार के साथ मिलते हैं, तो जरूर उस जिंदगी को जीने का मन करता है। कुछ लोग तो मौका पाते ही उसे जीने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबको इस तरह के कई नजारे देखने को मिल जाते होंगे। इसी कड़ी में एक दादी का वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें उनके ऊपर एक बार फिर से बचपना सवार हो गया और समुद्र किनारे बच्चों की तरह मस्ती करती हुईं नजर आईं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

    अक्सर हम देखते हैं इंसान जब बुढ़ापे में प्रवेश करता है, तो उसके जीने का तरीका बदल जाता है। क्योंकि, ना तो शरीर में उतनी शक्ति रह जाती है और ना ही मन मजबूत होता है। ज्यादातर लोग अपने अंतिम समय का इंतजार करने लगते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बुढ़ापे में भी धमाल मचाते रहते हैं या यूं कहें कि बच्चों की तरह जीवन का आनंद लेने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजर देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं समुद्र किनारे एक दादी आराम से बैठी है और बच्चों की तरह लहरों के साथ आनंद ले रही हैं और उसके साथ खेल रही हैं। देखें वीडियो...

    दादी का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर आप में से कई लोगों को ऐसी जिंदगी जीने का मन कर रहा होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं और दादी की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article