VIDEO: देश-दुनिया में आज के समय में जुगाड़ (Jugaad Video) टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। जुगाड़ का इस्तेमाल करके लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं, जिन्हें देखकर कई बार दुनिया हैरान रह जाती है। इतना ही नहीं जुगाड़ के कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको जुगाड़ के एक से एक अनोखे मामले देखने और सुनने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में जुगाड़ का इस्तेमाल करके ऐसा हेलमेट बना दिया, जिसे देखकर हर किसी का दिमाग चकरा गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आप में से कई लोग जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते होंगे। इतना ही नहीं जुगाड़ से बनी एक से एक अनोखी चीजें देखी भी होगी। लेकिन, कभी सुना है डायपर से कूलिंग हेलमेट बनाया गया हो। ये बात सुनकर ही आप चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो इसकी कल्पना भी नहीं होगी। इस अनोखे वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा जुगाड़ देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह डायपर में पानी भरकर उसे फ्रिज में जमने के लिए दिया गया। इसके बाद अतरंगी कूलिंग हेलमेट बनाकर उस डायपर को पहन लिया गया। देखें वीडियो...
अनोखा जुगाड़
इस अनोखे जुगाड़ देखकर आपका मुंह जरूर खुला का खुला रह गया होगा। सोच रहे होंगे कि कैसे-कैसे लोग हैं। इंस्टाग्राम पर इस अनोखे जुगाड़ को 'maximum_manthan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि आज कल इस दुनिया में कुछ भी संभव है। कुछ लोगों का कहना है कि इस जुगाड़ ने तो होश उड़ा दिए। तो आपको यह जुगाड़ कैसा लगा जरूर बताएं।
