वायरल न्यूज़

भीषण गर्मी से बचने के लिए शख्स का अनोखा जुगाड़, ATM को बनाया अपना बेडरूम, देखें Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यहां एक शख्स गर्मी से बचने के लिए एटीमएम में जाकर सो गया।

Image

ATM को बनाया बेडरूम (तस्वीर साभार- @pratik_raaz_khare)

Viral Video: देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। क्योंकि, भारत में मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी है, लिहाजा कई जगहों पर अब तक सही से बारिश नहीं हुई है। इतना ही नहीं गर्मी के कारण लाइट की भी समस्या हो रही है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने जो जुगाड़ भिड़ाया, उसने लोगों के बीच गदर काट दिया। दरअसल, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने एटीएम (ATM Video) को ही अपना बेडरूम बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    जिनके पास AC, कूलर और पंखा है, उन्हें तो किसी तरह गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन, जिनके पास ये सुविधाएं नहीं हैं,उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स किस तरह एटीएम को अपना बेडरूम बना रखा है आराम से नींद फरमा रहा है। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का है। देखें वीडियो...

    ATM को बनाया बेडरूम

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि भाई ने गजब ही दिमाग लगाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'pratik_raaz_khare' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर नजारे पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article