वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: पंखा साफ करने के लिए लड़की ने लगाया ऐसा दिमाग, तरीका देख हर कोई रह दंग

इंस्टाग्राम देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे और अपने घर का पंखा भी इसी जुगाड़ से साफ करेंगे। लड़की के इस दिमाग को देख सभी उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Image

लड़की ने जुगाड़ से बना दिया फैन क्लीनर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने लगाया देसी जुगाड़
  • जुगाड़ से बना दिया फैन क्लीनर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान का दिमाग हिल जाता है। लोगों को लगता है कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही फील आपको इस वीडियो को देखने के बाद होने वाला है। वीडियो में आपको एक जुगाड़ वाला फैन क्लीनर दिखाई देगा, जो आपको पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की प्लास्टिक के बोतल को बीच से काटती है और उसमें दो कपड़ा डालती है। इसके बाद उसके ढक्कन को काटकर बीच में लगा देती है, इसके बाद उसमें एक डंडा लगाकर कस देती है। इसके बाद उसके एक अच्छा सा फैन क्लीनर तैयार हो जाता है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। उसके इस जुगाड़ के बाद फैन काफी अच्छे से क्लीन हो रहा है।

जुगाड़ से बना दिया फैन क्लीनर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारत के लोगों में दिमाग की कोई कमी नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना मेहनत करने से अच्छा है टेबल पर खड़े होकर दो मिनट में हो जाता है। बता दें, इस वीडियो को 'misscrafty20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article