Daily Numerology 18 July 2026 : आज 18 जुलाई 2026 है। 18 का संयुक्त अंक अत्यंत शुभ माना जाता है। यह अंक कर्मयोग, धर्म, पूजा-पाठ, आध्यात्मिक ज्ञान और रचनात्मकता का प्रतीक है। 18 में सूर्य और शनि का संयुक्त प्रभाव रहता है, इसलिए यह एकल अंक 09 के समान फल देता है, जिसके स्वामी मंगल हैं। आज 18-07-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसके स्वामी शनि हैं। शनि कर्म, अनुशासन, न्याय और धैर्य के कारक हैं, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 और 03 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। भाग्यांक 08 के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मंगल से संबंधित वस्तुएं गुड़ और मसूर का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 03 और 09 रहेगा। नौकरी में कार्यों का दबाव और तनाव बना रह सकता है, लेकिन मूलांक 01 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग बैंगनी और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु और भाग्यस्वामी शनि का सहयोग नौकरी में कोई बड़ा अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 03 और 06 रहेगा। रियल एस्टेट, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। शनि और राहु का सहयोग नौकरी में सफलता तथा व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय तिल और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग नारंगी और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 03 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं तथा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सात अन्न और तिल का दान करना है। शुभ रंग हरा और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। नौकरी में भाग्यांक और अंक का सहयोग मिलने से करियर में प्रगति होगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में बीपी के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज का उपाय गुड़ और गेहूं का दान करना है। शुभ रंग नीला और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 05 रहेगा। नौकरी में अपनी प्रगति से संतुष्टि मिलेगी और व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में बीपी से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय उड़द और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग बैंगनी और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। आज का दिन नौकरी और व्यवसाय दोनों के लिए अनुकूल रहेगा। शनि का प्रभाव करियर में बड़ी सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ और नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान, गुड़ और शीतल जल का दान करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल, बुध और शुक्र का सहयोग व्यवसाय में लाभ और नई दिशा देगा। नौकरी में मूलांक 01 और 09 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे सम्मान और प्रगति के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
