वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने प्रेस पर बना डाली चाय, ऐसे जुगाड़ को बनती है 21 तोपों की सलामी

भारत में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है। जो अपने जुगाड़ से नामुमकीन को भी मुमकीन कर दिखाते हैं। हाल में एक ऐसे ही जुगाड़बाज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को प्रेस पर चाय बनाते देखा जा सकता है।

प्रेस पर चाय उबालता लड़का

प्रेस पर चाय उबालता लड़का (Instagram/@maximum_manthan)

भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है। यह बात तब सही साबित होती है जब सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई जुगाड़ का वीडियो देखने को मिल जाता है। भारत के लोग अपनी मुश्किलों से भागते नहीं बल्कि उसका सबसे आसान और कामगार तरीका निकाल लेते हैं। हाल में ऐसा ही एक वाकया सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक लड़के को प्रेस पर चाय बनाते हुए देखा गया।

ये भी पढ़ें:

दूध और चायपत्ति डाल प्रेस पर बनाई चाय

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का सबसे पहले प्रेस पर एक कटोरी चढ़ाता है फिर वह उसमें पानी डालकर चायपत्ती डाल देता है। चायपत्ति गर्म होकर जब लाल हो जाती है तो शख्स उसें दूध डाल देता है। दूध के बाद वह चाय में एक चम्मच शक्कर डालता है। चाय में थोड़ी सी उबाल आने के बाद लड़का उसमें टोस्ट डुबोकर खाने लगता है। एक आसान सी टेक्निक से लड़के ने प्रेस पर चाय बना डाली।

वीडियो देख लोगों ने जुगाड़ की तारीफ की

वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने लड़के के इस जबरदस्त जुगाड़ की तारीफ की और कहा कि लड़के के इस जुगाड़ को तो 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, इस वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जिसे पढ़ लोग ठहाके लगाते दिखें। इस तरह के वीडियो अक्सर बैचलर्स लड़कों के सामने आते हैं। जहां सीमित संसाधनों के बीच जीवन गुजारने को मजबूर ये लड़के इस तरह के जुगाड़ निकाल ही लेते हैं। जिससे उनका जीवन आसान बन जाता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article