वायरल न्यूज़

Video: हवा में हुई दो बाजों की जबरदस्त लड़ाई, शिकारी पक्षियों का यह महासंग्राम देख दंग रह गए लोग

Two Eagle Fight Viral Video: हवा में दो बाजों की कलाबाजी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिसमें दो बाज एक शिकार के लिए बीच आसमान में एक-दूसरे से लड़ बैठे।

Image

आसमान में एक-दूसरे से लड़ते बाज (Instagram/@natgeoindia)

Two Eagle Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर वाइल्डलाइफ के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख हमें जंगल की क्रूर और हैरतअंगेज दुनिया के बारे में पता चलता है। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह जंगल नहीं बल्कि आसमान के दो शिकारी पक्षियों के बीच हुए महासंग्राम का है। जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

दो बाजों में हुई लड़ाई

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमान की ऊंचाइयों में दो बाज एक शिकार के लिए आपस में ही लड़ बैठें। दोनों एक-दूसरे के पंजों को पकड़कर पटखनी देने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान बीच हवा में ही दोनों शिकारी पक्षियों की कलाबाजी देखने को मिल रही है। जो एक मछली पर अपना हक जताने के लिए खूनी संघर्ष पर उतारु हैं। हवा में दोनों बाज के करतब को देख ऐसा लग रहा जैसे दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। आखिरकार इस जंग का नतीजा शून्य होता है और शिकार की हुई मछली अंत में जमीन पर गिर पड़ती है।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @natgeoindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मुकुल सोमन ने अपने कैमरे में कैद किया था। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर सैकड़ों लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्रकृति हमें हमेशा हैरानी में डाल देती है। वहीं, दूसरे ने लिखा, "इससे बढ़िया एरोबैटिक परफॉर्मेंस आज तक नहीं देखा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article