शादी-विवाह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें शादी के वक्त एक कपल स्टेज पर ही रोमांटिक हो गया। शादी की रस्मों के बीच कपल की इस हरकत को देख आखिरकार पंडित जी को बीच में आकर रोक-टोक करना पड़ा। यह देख पंडित जी के इस सराहनीय कार्य की अतिथियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब तारीफ की है।
स्टेज पर ही रोमांटिक हो गया कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह में दुल्हन की किसी फिल्मी अंदाज में एंट्री हो रही है। दूल्हा भी किसी हीरो की तरह अपनी बाहें फैलाए घुटनों के बल बैठा है और दुल्हन के स्टेज पर आने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही दुल्हन उसके करीब आती है, दूल्हा एक फूलों का गुलदस्ता उठाकर उसे भेंट करता है। इस पूरे वेडिंग शूट की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। इसके बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचते हैं, जहां वे जाते ही कैमरे के सामने रोमांटिक हो जाते हैं और एक-दूसरे के गले लगकर बिल्कुल करीब आ जाते हैं।
पंडित जी ने कपल को किया अलग
कपल की इस हरकत को देख वहां मौजूद पंडित जी इस पर आपत्ति जताते हैं और तुरंत रोक-टोक करते हुए कपल के पास पहुंच जाते हैं। वे फौरन कपल को एक-दूसरे से अलग करते हैं और उनकी इस हरकत पर अपनी नाराजगी जताते हैं। पंडित जी के इस कदम की अब चारों ओर तारीफ हो रही है और लोग उन्हें बिल्कुल सही ठहरा रहे हैं।
वीडियो देख भड़के लोग, कपल को सुनाई खरी-खोटी
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @zindagi.gulzar.h नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत बढ़िया किया पंडितजी ने। प्यार करने के लिए इनके सामने पूरा जीवन पड़ा है लेकिन सबको दिखाने के लिए इन्हें नौटंकी उसी शादी के समय पर करनी है।" दूसरे ने लिखा, "अपने संस्कार और संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
