वायरल न्यूज़

दिल तो बच्चा है जी...बैट देखते ही डिलीवरी ब्वॉय के जागे जज्बात, पहले प्रैक्टिस की फिर बल्ले को चूमकर रख दिया, इमोशनल कर देगा VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक डिलीवरी ब्वॉय जैसे ही बैट देखा उससे प्रैक्टिस किया और चूमकर रख दिया।

Image

दिल जीतने वाला नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो जहां हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो काफी इमोशनल (Emotional Video) भी कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। क्योंकि, कई बार परिस्थिति और हालात के चक्कर में लोग अपनी शौक को कुर्बान कर देते हैं। ऐसे में जब शौक से सामना होता है, तो जज्बात जाग जाते हैं और लोग खुद को रोक नहीं पाता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। आलम ये है कि इस वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में कर किसी को किसी ना किसी चीज का शौक जरूर होता है। उस शौक को पूरा करने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, कई बार चाहकर भी लोग शौक को पूरा नहीं कर पाते। क्योंकि, जिम्मेदारी और हालत के चक्कर में अक्सर लोग अपनी शौक को कुर्बान कर देते हैं। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक डिलीवरी ब्वॉय सामान देने के लिए किसी के घर पहुंचता है। डिलिवरी ब्वॉय सामान देता है और जाने लगता है। तभी उसकी नजर एक बल्ले पर पड़ती है। बल्ले को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाता है। वहीं, पर बल्ले लेकर प्रैक्टिस करने लगता है और फिर आखिरी में उसे चूमकर उसी जगह पर रख देता है। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया और इमोशनल भी कर दिया है। क्योंकि, इस नजारे को देखकर साफ पता चलता है कि उसे क्रिकेट का शौक है, लेकिन परिस्थिति के चक्कर में उसे क्रिकेट छोड़ना पड़ा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article