दिल्ली के साकेत इलाके में एक शोरूम में लगी भीषण आग के बीच एक शख्स ने ऐसी बहादुरी दिखाई, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। आग और धुएं के बीच फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इस शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना मदद का हाथ बढ़ाया। उसने महिला को अपनी पीठ पर उठाया और एक सीढ़ी के सहारे बिल्डिंग की एक छत से दूसरे छत तक सुरक्षित पहुंचा दिया। इस घटना का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आग के बीच फंसी थी महिला
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत (Saket, Delhi) इलाके में एक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह से शोरूम के अंदर मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। ऐसे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान एक महिला भी अंदर फंस गई। बाहर निकलने का रास्ता आसान नहीं था। ऐसे मुश्किल हालात में एक शख्स ने महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की जिम्मेदारी उठाई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: PM मोदी आज जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली
पीठ पर उठाकर महिला को पहुंचाया सुरक्षित जगह
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स महिला को अपनी पीठ पर उठाता है। इसके बाद वह सावधानी से एक सीढ़ीनुमा पुल के सहारे आगे बढ़ता है। महिला को पीठ पर लादकर वह एक-एक कदम संभलकर रखता है और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है। आग के बीच इस तरह महिला की मदद करते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैल गई। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स मुश्किल परिस्थिति में दिखाई गई उसकी हिम्मत और सूझबूझ की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही बहादुरी की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद लोग शख्स को किसी मसीहा से कम नहीं बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे मुश्किल वक्त में किसी की मदद के लिए आगे आना बड़ी बात है। वहीं, महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के उसके प्रयास की भी सराहना की जा रही है।
