वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रैक्टर को मिला फॉर्चुनर का दमदार लुक, इस अनोखे मॉडिफिकेशन को देख फटी रह गई लोगों की आंखें

ट्रैक्टर को दिया गया टोयटा फॉर्चुनर जैसा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने से SUV और पीछे से ट्रैक्टर दिखने वाला यह अनोखा जुगाड़ लोगों को हैरान कर रहा है।

Image

ट्रैक्टर को दिया गया टोयटा फॉर्चुनर जैसा लुक (X/@ShamaParveen70)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन गाड़ियों के अजीबोगरीब मॉडिफिकेशन देखने को मिलते हैं। कई बार लोग अपनी गाड़ियों को ऐसा लुक दे देते हैं कि पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर को कुछ इस तरह से मॉडिफाई किया गया है कि उसका लुक टोयटा फॉर्चुनर जैसा हो गया है। ट्रैक्टर को देखकर पहली नजर में आप भी सोच में पड़ सकते हैं कि आखिर यह ट्रैक्टर है या फिर Fortuner. इस अनोखे मॉडिफिकेशन को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सामने से दिखता है Fortuner जैसा लुक

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ShamaParveen70 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। करीब 10 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यस्त बाजार की सड़क दिखाई देती है। सड़क पर कई वाहन और पैदल चल रहे लोग नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक सफेद रंग का अनोखा ट्रैक्टर वहां से गुजरता दिखाई देता है। इस ट्रैक्टर का अगले हिस्से में टोयटा फॉर्चुनर (Toyota Fortuner) के बोनट को लगाया गया है। इसकी ग्रिल, हेडलाइट्स और बंपर देखकर यह बिल्कुल टोयटा फॉर्चुनर की तरह लगता है लेकिन जैसे ही इसकी पिछली तरफ नजर जाती है, पूरा मामला झट से समझ में आ जाता है। दरअसल, यह कोई फॉर्चुनर (Fortuner) नहीं, बल्कि एक मॉडिफाइड ट्रैक्टर है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: चलती कार में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख

पीछे लगे हैं बड़े-बड़े ट्रैक्टर टायर

इस अनोखे ट्रैक्टर के पीछे ट्रैक्टर फ्रेम और बड़े-बड़े टायर साफ देखे जा सकते हैं। जो अभी भी इसके ट्रैक्टर होने की गवाही दे रहे हैं। यानी सामने से यह Fortuner जैसा दिखता है, जबकि पीछे से पूरी तरह ट्रैक्टर नजर आता है। इसके साथ ही पानी का टैंकर भी जुड़ा दिखाई दे रहा है।

लोगों को पसंद आ रहा देसी जुगाड़

इस वीडियो (Video) को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। कुछ लोग इसे शानदार जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं कि आखिर यह ट्रैक्टर है या फॉर्चुनर। फिलहाल, Fortuner जैसे लुक वाले इस ट्रैक्टर का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि भारतीय जुगाड़ और क्रिएटिविटी के सामने कभी-कभी अच्छे-अच्छे डिजाइन भी हैरान रह जाते हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article