वायरल न्यूज़

VIDEO: थाली में सजाकर कर्मचारियों को बांटे नोटों के बंडल, सूरत के व्यापारी ने दिया गजब का दिवाली बोनस

सूरत के एक व्यापारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को थाली में सजाकर नोटों के बंडल बोनस में दिए। उनका अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

दिवाली पर सूरत के एक व्यापारी ने अपने कर्मचारियों थाली में सजे नोटों के बंडल बांटे (Instagram/@timesnownavbharat)

दिवाली का त्योहार खुशियां बांटने और अपनों को उपहार देने का मौका होता है। इस दौरान कई कंपनियां और कारोबारी अपने कर्मचारियों को बोनस देकर उनकी मेहनत का सम्मान करते हैं लेकिन गुजरात के सूरत के एक व्यापारी ने दिवाली बोनस देने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल होने लगा।

थाली में सजाकर दिए नोटों के बंडल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि व्यापारी अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देते हुए दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि उसने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए मिठाई के डिब्बे या लिफाफे का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि थाली में नोटों के बंडल सजाकर रखे। इसके बाद कर्मचारियों को एक-एक करके ये थालियां दी गईं। थाली में नोटों के बंडल देखकर कर्मचारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बोनस देने का यह अंदाज आम तरीकों से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: VIDEO: ट्रैक्टर को मिला फॉर्चुनर का दमदार लुक

बॉस की दरियादिली देख भावुक हुए कर्मचारी

वीडियो (Video) में आगे यह भी देखा जा सकता है कि व्यापारी के इस नेकदिली को देख उसके कर्मचारियों की आंखें भर आईं और उनमें से एक उन्हें गले लगाकर रोने लगती है। जिस पर व्यापारी लड़की को आशवस्त करते हुए बोलते हैं कि वे हमेशा अपने कर्मचारियों के लिए खड़े हैं। भले ही वे थोड़े गरम मिजाज के हैं लेकिन वे दिल से किसी का भी बुरी नहीं सोचते। इसके बाद वे उस महिला कर्मचारी को चुप कराते हुए उसे आशीर्वाद देते हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया अंदाज

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स व्यापारी के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों को बोनस बांटने का यह तरीका काफी दिलचस्प लग रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स इसे कर्मचारियों के प्रति मालिक के सम्मान और अपनापन दिखाने का अच्छा तरीका बता रहे हैं। आमतौर पर दिवाली पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को मिठाई, गिफ्ट या नकद बोनस देती हैं लेकिन इस व्यापारी ने नकद बोनस को ही खास अंदाज में पेश कर दिया। थाली में करीने से सजाए गए नोटों के बंडल इस पूरे वीडियो का सबसे खास हिस्सा हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article