PM Modi Diwali Wishes: देशभर में आज प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए लिखा, "देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।"
इस पावन अवसर पर देशभर के बाजारों में चहल-पहल है और लोग अपने घरों को दीयों व रोशनी से सजा रहे हैं। राष्ट्रपति समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी जनता को सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
