एजुकेशन

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 9 नवंबर तक करें आवेदन

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 है। इस परीक्षा के लिए 2,01,464 से अधिक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर चुके हैं और आवेदन शुल्क भी जमा कर चुके हैं।

Image

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए अब तक 2 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इस परीक्षा के लिए 2,01,464 से अधिक उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर चुके हैं और आवेदन शुल्क भी जमा कर चुके हैं। वहीं, अब तक 2,39,582 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, उनके पास फॉर्म भरने का आखिरी मौका है। इस बात की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ट्वीट कर दी है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 9 नवंबर तक करें आवेदन

NTA की ओर से दी गई जानकारी के मताबिक सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें भी निर्धारित समय के भीतर फीस भरनी होगी। बिना जरूरी शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। यहां आवेदन के लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

CSIR UGC NET December 2026 Apply Online: ऐसे करें सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CSIR UGC NET December 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 9 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि फॉर्म भरते समय ध्यान से चेक कर लें। फॉर्म में गलती होने पर आगे परेशानी हो सकती है। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज और फीस भुगतान की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article