एजुकेशन

RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 9 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक

RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) परीक्षा 2026 की कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम (सिलेबस) में बदलाव किया है। एनटीए ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: यहां देखें राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 9वीं का रिवाइज्ड शेड्यूल

RMS Class 9 Social Science Revised Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) परीक्षा 2026 की कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम (सिलेबस) में बदलाव किया है। एनटीए ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह बदलाव परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर किया गया है। नोटिस के मुताबिक टेस्ट इंडेंटिंग एजेंसी की ओर से दिए गए नए सिलेबस को कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान विषय में शामिल कर लिया गया है। अब परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इसी संशोधित सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करनी होगी। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया सिलेबस देख सकते हैं।

सिर्फ कक्षा 9 के सिलेबस में बदलाव

हालांकि, कक्षा 9 के अलावा अन्य सभी कक्षाओं और विषयों के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले जारी किए गए नोटिस और सूचना पुस्तिका में दिए गए बाकी सभी नियम, निर्देश और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सोशल साइंस का संशोधित रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article