BSF Head Constable Exam Date 2026 Announced: बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
BSF Head Constable Exam Date 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा कब होगी
जारी शेड्यूल के मुताबिक बीएसएफ हेड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित करवाई जाएगी। हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक होगी। जबकि हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) का एग्जाम दूसरे शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड मोड पर होगा। यहां अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
BSF Head Constable Exam Schedule 2026: ऐसे देखें एग्जाम का शेड्यूल
- सबसे पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSF Head Constable Exam Date 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSF Head Constable Admit Card: कब आएगा बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड
बता दें बीएसएफ हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
BSF Head Constable Exam 2026: सीबीटी परीक्षा के लिए अलग रोल नंबर
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के दिन सिस्टम में लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अलग सीबीटी रोल नंबर दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के बाकी चरणों में बीएसएफ रोल नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा।
मॉक टेस्ट देने की सलाह
उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा की जानकारी लेने के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डेमो या मॉक टेस्ट देने की सलाह दी गई है। इससे उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के तरीके को समझने और अभ्यास करने में मदद मिलेगी। मॉक टेस्ट में पूछे गए सवाल जरूरी नहीं कि परीक्षा के तय सिलेबस से ही हों। यह केवल अभ्यास के लिए है।
