वायरल न्यूज़

Dance Video: किचन में खाना बनाने के साथ डांस कर रही थी पत्नी, जैसे ही पति ने खोला दरवाजा तो हुआ कुछ ऐसा

Dance Video: आप देख पाएंगे कि महिला किचन में खाना बनाते-बनाते मजे से डांस भी करने लगती है। इस दौरान उसके पति को किचन से कुछ आवाज आती है। इसके बाद पति किचन में पहुंच जाता है। पति देखता है कि उसकी पत्नी भोजपुरी गाने पर अपनी कमर मटका रही है।

Image

किचन में डांस (इंस्टाग्राम- miss_sheetu_16 )

Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इसी क्रम में एक पत्नी का वीडियो इन दिनों लोगों को काफी भा रहा है। इस वीडियो में एक महिला किचन में खाना बनाने के साथ-साथ डांस करती नजर आ रही है। जैसे ही इस बात की भनक उसके पति को लगती है, वह मोबाइल का कैमरा ऑन करके किचन में पहुंच जाता है। इसके बाद पति अपनी पत्नी का डांस देखकर सोच में पड़ जाता है।

खाना बनाते-बनाते पत्नी करती है डांस

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला किचन में खाना बनाते-बनाते मजे से डांस भी करने लगती है। इस दौरान उसके पति को किचन से कुछ आवाज आती है। इसके बाद पति किचन में पहुंच जाता है। पति देखता है कि उसकी पत्नी भोजपुरी गाने पर अपनी कमर मटका रही है। इसके बाद महिला का पति उसे खाना बनाने के ऊपर ध्यान केंद्रित करने को कहता है। हालांकि, पत्नी बहुत ही स्वीटली अपने पति को जवाब देती है और डांस करना बंद नहीं करती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि महिला शिद्दत के साथ खाना भी बनाती रहती है। महिला इस वीडियो में जिस तरह नाचती दिख रही है, वह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि डांस के दौरान भी महिला का पूरा ध्यान अपने काम पर होता है। वह बीच-बीच में सब्जी चलाती नजर आती है। इस वीडियो को miss_sheetu_16 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article