Tau And Desi Bhabhi Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ डांस (Dance Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वही, कुछ डांस पर लोग फिदा हो जाते हैं और जमकर ठुमके लगाने लगते हैं। इसी कड़ी में एक ताऊ और डांसर का डांस वीडियो (Dance Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यकीन मानिए इस डांस वीडियो (Trending Dance Video) को देखकर आप दंग रह जाएंगे।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में डांस करने का जुनून होता है। लेकिन, कुछ लोग में ऐसा जुनून होता है कि कहीं भी डांस से धमाल मचाने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में एक ताऊ और डांसर ने डांस से ऐसा धमाल मचाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं देसी महिला डांसर स्टेज पर डांस कर रही होती है। तभी एक ताऊ भी वहां पहुंच जाते हैं। लोग जबरन ताऊ को स्टेज पर चढ़ा देते हैं। इसके बाद तो ताऊ भी खुद को नहीं रोक पाते हैं और डांसर के साथ ठुमके लगाने लगते हैं। लेकिन, अगले ही पल महिला डांसर ने जो किया उससे तो 'आग' लग गई। तो पहले आप भी देखें डांस का ये मजेदार वीडियो...
ताऊ ने महफिल लूट ली
वीडियो देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होंगी। सोच रहे होंगे दोनों ने तो गर्दा उड़ा दिया। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ajaysingh2.4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 56 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चाचा इस उम्र में आराम कर लो'। एक ने लिखा, 'बाबा ने तो बुढ़ापे में गदर मचा दिया'।
