कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरएसएस को पुरुषवादी संगठन करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने संघ को पुरुषवादी और असंवैधानिक संगठन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए उसे पुरुषवादी और असंवैधानिक संगठन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस एक पुरुष प्रधान, संविधान विरोधी संगठन है जो मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं। इसीलिए उनसे लड़ना मुझे बहुत खुशी देता है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे खूबसूरत बात यह है कि संघ से जुड़ी कई महिलाएं भी उनके पक्ष में हैं।
