एजुकेशन

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए कल यानी 21 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीजवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए कल आवेदन की आखिरी तारीख

Bihar Librarian Recruitment 2026: बिहार लाइब्रेरियन के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए कल यानी 21 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीजवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

Bihar Librarian Recruitment 2026: जल्द आएगी परीक्षा की तारीख

बता दें बिहार लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में होगी। यहां कुल 150 मार्क्स के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

Bihar Librarian Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ईबीसी (EBC), बीसी (BC), महिला एवं ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 पर्सेंट की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Librarian Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले sletregistration.cbrt.co.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Register लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Bihar Librarian Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 960 रुपये होना चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग व दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 760 रुपये होना जरूरी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article