Snowfall in November: नवंबर में भारत की इन 7 जगहों पर दिख सकता है सीजन की पहली बर्फबारी, अभी से बना लें घूमने का प्लान

November Snowfall Destinations in India: नवंबर में बर्फबारी देखने कहां जाएं? जानें भारत की 7 खूबसूरत जगहें जहां नवंबर में सीजन की पहली बर्फबारी देखने की संभावना रहती है।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Oct 20 2026, 17:29 IST
नवंबर में कहां मिलेगी बर्फ Image Credit : Canva01 / 08

नवंबर में कहां मिलेगी बर्फ

नवंबर आते ही पहाड़ों का मौसम बदलने लगता है। कहीं चोटियां सफेद होने लगती हैं तो कहीं सीजन की पहली बर्फबारी का इंतजार शुरू हो जाता है। अगर आप भी गिरती हुई बर्फ देखने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो नवंबर में भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हालांकि, बर्फबारी मौसम पर निर्भर करती है और हर साल इसकी तारीख अलग हो सकती है।

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीरImage Credit : Canva02 / 08

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

नवंबर में बर्फबारी देखने की उम्मीद रखने वालों के लिए गुलमर्ग शानदार जगह है। महीने के आखिरी दिनों में यहां बर्फ गिरने की संभावना बढ़ सकती है। खासकर अफरवात की ऊंची चोटियों पर बर्फ का नजारा देखने को मिल सकता है।

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीरImage Credit : Canva03 / 08

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

नवंबर में सोनमर्ग की ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकनी शुरू हो सकती हैं। सिंध नदी और आसपास की सफेद चोटियों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। हालांकि, भारी बर्फबारी होने पर यहां पहुंचने वाली सड़क बंद भी हो सकती है।

सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेशImage Credit : Canva04 / 08

सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेश

मनाली घूमने जा रहे हैं तो सोलंग वैली जरूर जाएं। नवंबर के आखिर में यहां ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फ दिखाई दे सकती है। मनाली शहर के मुकाबले सोलंग वैली और इसके आसपास के ऊंचे इलाकों में बर्फ मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

सिस्सू, हिमाचल प्रदेशImage Credit : Canva05 / 08

सिस्सू, हिमाचल प्रदेश

अटल टनल के दूसरी तरफ बसा सिस्सू नवंबर में किसी खूबसूरत तस्वीर जैसा लग सकता है। लाहौल की ऊंची चोटियों पर जल्दी बर्फ जमने लगती है। यहां बर्फीले पहाड़, झरने और शांत वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

औली, उत्तराखंडImage Credit : Canva06 / 08

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड का औली अपनी बर्फीली ढलानों के लिए मशहूर है। नवंबर के आखिर में मौसम अनुकूल रहा तो यहां सीजन की शुरुआती बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अच्छी बर्फ की चादर आमतौर पर दिसंबर से जनवरी के बीच देखने को मिलती है।

लाचेन, सिक्किमImage Credit : Canva07 / 08

लाचेन, सिक्किम

सिक्किम का लाचेन नवंबर में ठंड और खूबसूरत हिमालयी नजारों के लिए जाना जाता है। आसपास के ऊंचे इलाकों, खासकर गुरुडोंगमार झील की तरफ, बर्फ दिखाई दे सकती है। यात्रा से पहले परमिट और सड़क की स्थिति जरूर जांचें।

तवांग, अरुणाचल प्रदेशImage Credit : Canva08 / 08

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

नवंबर में तवांग की ठंड बढ़ने लगती है। यहां के ऊंचे इलाकों और सेला दर्रे पर शुरुआती बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और बौद्ध मठ इस जगह की खूबसूरती बढ़ा देते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!