वायरल न्यूज़

Video: गांव की दादी ने मॉल में किया ऐसा काम, लोग बोले- यही हैं असली संस्कार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का दिल खुश हो गया।

Image

मॉल में घूमने आया ग्रामीण परिवार (X/@_vatsalasingh)

गांव के लोग कितने भोले-भाले और संस्कारवान होते हैं। उसकी एक बानगी आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक दादीजी ने मॉल का चमचमाता फर्श देखा तो उन्होंने अपने चप्पल को उठाकर अपने हाथ में रख लिया। ताकि फर्श उनकी चप्पल की वजह से गंदा ना हो जाए।

मॉल घूमने आई दादी का वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि गांव से आया एक परिवार मॉल घूमने आया हुआ है। सभी लोग एक-एक कर मॉल में घुसते हैं। जब परिवार की दादी मॉल के अंदर जाती हैं तो वे मॉल के चमकदार और साफ-सुथरे फर्श को देखकर अपने चप्पल उतारकर हाथ में ले लेती हैं। जिसके बाद वे मॉल में नंगे पैर चलते दिख रही हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे अपने घर या मंदिर में चलती हैं। इस दौरान दादी के चेहरे पर काफी सहज भाव देखा जा सकता है। वे बिना किसी झिझक के मॉल में अपनी चप्पल अपने हाथ में लिए घूम रही हैं।

ये भी पढ़ें:

दादी की इस हरकत ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि दादी के साथ आए परिवार के अन्य सदस्य बच्ची, महिलाएं-पुरुष, सभी लोग मॉल की चकाचौंध और उसमें खुली दुकानों को देख रहे हैं, लेकिन दादीजी की यह छोटी-सी हरकत ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @_vatsalasingh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 2900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “दादीजी मॉल में घूमने गई लेकिन सफाई देखी तो अपने चप्पल हाथ में ले लिया। गांव के लोग गवार नहीं, संस्कारवान होते हैं।”

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर अपनी भरपूर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा कि, “दादी अम्मा ने तो दिल जीत लिया।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “यही असली संस्कार हैं।” तीसरे ने लिखा, “यह गांव की मिट्टी का स्वाभिमान है, जो शहर के लोगों में देखने को नहीं मिलती।” ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया, जहां कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि शहर की चकाचौंध में भी कभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article