सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) देखने को मिल रहा है। जहां इस वीडियो में इंसानों और जानवरों के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिला। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हर कोई भावुक हो गया। वायरल वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो दुनिया के सबसे ठंडे और शांत जगहों में से एक अंटार्कटिका से सामने आया है। जहां एक महिला पर्यटक ने प्लास्टिक में फंसे एक पेंगुइन की जान बचाई। जिसके बाद उस पेंगुइन ने महिला को तोहफे में जो कुछ भी दिया वह देख लोगों का दिल पिघल गया।
ये भी पढ़ें:
महिला ने की पेंगुइन की मदद
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि उस पेंगुइन के गले में एक प्लास्टिक का टुकड़ा अटका हुआ था, जिससे उसे बहुत तकलीफ हो रही थी। ऐसे में महिला ने बिना समय गंवाए उसकी मदद करने लगी। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि महिला धीरे-धीरे उस पेंगुइन के पास गई, ताकि वह डर न जाए। फिर वह बहुत सावधानी से उसने उसके गले से प्लास्टिक को निकाल दिया। इस दौरान उसने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि पेंगुइन को किसी तरह की चोट न पहुंचे। जैसे ही पेंगुइन आजाद हुआ, वह सुरक्षित अपने समूह के पास लौट गया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने इस वीडियो को वायरल होने की एक वजह दे दी।
दूसरे साथियों ने कुछ ऐसे कहा महिला को 'थैंक्यू'
आगे वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि महिला के पास खड़े दूसरे पेंगुइन एक-एक करके उसके पास आते हैं और उसके सामने मछलियों को रखने लगते है। यह देख ऐसा लग रहा था जैसे वे अपने साथी की जान बचाने के लिए उसे धन्यवाद कह रहे हों। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vibesoflife_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोगों ने देखा और 11 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
