वायरल न्यूज़

Viral Video: पंजाबी गाने पर दिखा विदेशी का देसी अवतार, ऐसा नाचा कि देखते रह गए सब

शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल में एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक विदेशी शख्स को देसी अवतार में पंजाबी गाने पर डांस करते देखा गया।

Image

विदेशी शख्स को देसी अवतार में पंजाबी गाने पर डांस करते देखा गया (Instagram/@jackrosen6)

भारतीय शादियों की बात ही कुछ अलग होती है। यहां सिर्फ रस्में नहीं होतीं, बल्कि हर पल मस्ती, डांस और खुशियों से भरी होती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिस देखने के बाद एक बार यह फिर से साबित हो गया कि भारतीय शादियों का मजा पूरी दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता।

भारतीय शादी में शामिल हुआ विदेशी शख्स

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक विदेशी शख्स पहली बार भारतीय शादी में शामिल होने आया है। शुरुआत में पहले तो वह सिर्फ माहौल को देखता रहा, लेकिन जैसे-जैसे शादी का रंग चढ़ता है, वह खुद को रोक नहीं पाता। शादी में आए लोगों का जोश और चारों तरफ खुशियों का माहौल उस विदेशी शख्स को अपने साथ बहा ले जाता है। वीडियो में आगे दिखता है कि वह विदेशी शख्स डीजे की तेज आवाज पर बज रहे पंजाबी गाने को सुन पूरे जोश में आ जाता है और जमकर डांस करने लगता है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे पंजाबी गाने ने उसकी आत्मा हिलाकर रख दिया हो।

ये भी पढ़ें:

पंजाबी गाने पर बेकाबू हुआ विदेशी मेहमान

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि जैस पंजाबी गाना, “तारे गिन गिन याद में तेरी मैं तो जागा राता नूं” बजता है। वैसे ही विदेशी मेहमान का उत्साह दोगुना हो जाता है और वह बिना किसी झिझक के डांस फ्लोर पर उतरकर डांस करने लग जाता है। इस दौरान वह कभी पूरे जोश के साथ ठुमके लगाता है तो कभी वहां मौजूद लोगों के साथ हूटिंग और मस्ती भी करते दिखाता है। कभी हाथ उठाकर चिल्लाता है, तो कभी बीट पर कूदने लगता है। आप देख सकते हैं कि उसके डांस में कोई परफेक्शन नहीं है, लेकिन पंजाबी गाने को सुनने के बाद जो खुशी और एनर्जी उसके शरीर में दिखती है, वह लोगों का दिल जीत लेती है। वीडियो में उस विदेशी शख्स को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, “Indian weddings जैसी कोई नहीं होती।”

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jackrosen6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और 11 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "विदेशी अब पूरा देसी बन गया है।" दूसरे ने भी मजाकिया अंदाज में लिखा कि, "मोदी जी से कहकर इसका आधार कार्ड बनवाओ।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article