वायरल न्यूज़

Dadi Ka Video: खेत में दिखा तो साथ घर ले आईं शेर, घर लाकर खाना खिलाने लगी दादी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 15, 2025, 11:42 AM IST

Dadi Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे दादी शेर के साथ ऐसे व्यवहार करती हैं मानो जंगल के राजा की जगह कोई पालतू जानवर पास बैठा हो। वो उसे भैंस कहकर बुलाती है जो खूब हंसाता है।

Image

शेर के साथ दादी का ये वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/Instagram)

Dadi Ka Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर अकेला ही बड़े से बड़े जानवर का शिकार करने की ताकत और हिम्मत रखता है। मगर क्या हो जब बताया जाए ऐसे ही शेर को एक दादी ने नाचने पर मजबूर कर दिया। यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखेंगे दादी चारपाई पर आराम से बैठी हैं। उनके करीब में ही जंगल का राजा शेर बैठा हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।

चारपाई पर बैठा लिया शेर

वीडियो में देखेंगे दादी शेर के साथ एक भैंस की तरह बर्ताव करती हैं। वो बताती हैं कि उन्हें खेत पर भैंस (शेर) मिली थी जिसे अपने साथ घर ले आईं। फ्रेम में देखेंगे कि इसके बाद शेर को भैंस का चारा खिलाती हैं। मजेदार है शेर भी बड़े चाव से चारा खाने लगता है। वो करीब में ही बैठी दादी को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हालांकि आप कुछ समझें पहले इस वीडियो की सच्चाई भी जान लें। वीडियो वास्तविक ना होकर एआई का कमाल है। मगर देखने पर ये बिल्कुल भी एआई से जुड़ा नहीं लगता है। मालूम हो कि एआई द्वार बनाया गया दादी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। वीडियो Viral taii vlog नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article