वायरल न्यूज़

Dadi Ka Video:बच्चों की तरह स्लाइडर पर मजे ले रही थी दादी, लेकिन बन गया पोपट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 18, 2022, 11:31 AM IST

Dadi Ka Viral Video: एक देसी दादी मजे लेते हुए स्लाइडर पर स्लाइडिंग कर रही थी। लेकिन, अचानक उसका बैलेंग बिगड़ गया और फिर उसका ऐसा पोपट बना जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

दादी के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजे करना दादी को पड़ा भारी
  • खतरनाक अंदाज में गिरी दादी
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dadi Ka Viral Video: अक्सर लोग कहते हैं उम्र तो बस एक नंबर है और कुछ नहीं। मतलब ये हुआ कि कई बार बड़े-बुजुर्ग भी ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी बुजुर्गों का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक देसी दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी जमकर ठुमके लगाएंगे।

दरअसल, जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते हैं। घूम-टहल नहीं सकते हैं उस उम्र में एक देसी दादी मजे लेते हुए बच्चों की तरह स्लाइडिंग कर रही थी। लेकिन, दादी के साथ ऐसा खेल हो गया, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो (Funny Video में आप देख सकते हैं बच्चों के साथ देसी दादी पार्क में स्लाइडर पर मजे लेते हुए स्लाइडिंग कर रही है। स्लाइडिंग करते हुए दादी काफी खुश नजर आ रही है। लेकिन, जैसे ही वो नीचे पहुंचती है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और अजीबोगरीब तरीके से गिर पड़ती है। जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। देखें वीडियो...

दादी के साथ खेल हो गया...

दादी का अंदाज जरूर आपको हैरान कर रहा होगा। साथ ही हंसने पर मजबूर कर रहा होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'akshitkumar090' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Trending Video) को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। किसी का कहना है कि दादी के साथ खेल हो गया, तो किसी का कहना है कि इस उम्र में हाथ-पैर टूट गए तो जुड़ नहीं पाएंगे। हालांकि, कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article