वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन के बीच छिड़ी वॉर! एक-दूसरे पर तान दी स्पार्कल गन

हाल में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच जारी जंग को देखा जा सकता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन के बीच हो गई जंग (Instagram/@nehavermamberma)

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी कुछ इमोशनल देखने को मिला है तो कुछ मजेदार, मगर कई बार शादी में हुए विवाद या फिर नोंकझोंक की घटनाएं भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल में कुछ ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां शादी के दौरान जयमाला के समय एक दूल्हा-दुल्हन के बीच जंग जैसा माहौल बन गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्पार्कल गन का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा आपने

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दोनों ने एक-ूदसरे को जयमाला पहना रखा है। जयमाला के बाद जश्न मनाने का जब समय आता है तो उन दोनों के हाथ में स्पार्कल गन (Sparkle Gun) थमा दिया जाता है। जिसे लेकर कपल्स अक्सर फोटोशूट करवाते हैं। मगर यहां स्पार्कल गन का इस्तेमाल किसी और काम के लिए ही हो गया।

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई जंग

दरअसल, स्पार्कल गन हाथ में थामे दुल्हन ने उस गन का मुंह दूल्हे की तरफ कर दिया। जिससे गन से निकल रही चिंगारी सीधे दूल्हे के चेहरे पर पड़ने लगी। मगर दूल्हा भी कुछ कम नहीं था, दुल्हन 19 थी तो वह 20 था। उसने भी अपनी गन सीधे दुल्हन की तरफ कर दी। जिससे अब गम की चिगारी दुल्हन के चेहरे पर भी पड़ने लगी थी। ऐसे में कुछ देर के लिए दोनों एक-दूसरे की तरफ स्पार्कल गन को ताने खड़े रहे।

लोगों के कहने पर हुआ समझौता

जब शादी में मौजूद लोगों ने दोनों के बीच जारी इस जंग को देखा तो उन्होंने उन्हें बताया कि उस गन को एक-दूसरे के मुंह पर तानने के बजाय साइड में लेकर फोटो खींचानी है। तब जाकर कहीं कपल ने उस गन का सही इस्तेमाल किया। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nehavermamberma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 5 लाख लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही। लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यहां वेडिंग नहीं, वेल्डिंग चल रही है।" दूसरे ने लिखा, "शादी के बजाय इनलोगों ने दिवाली मना ली।" तीसरे ने लिखा, "एक-दूसरे की अग्नि परीक्षा ले रहे हैं ये लोग।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article