वायरल न्यूज़

VIDEO: मेकअप के कमाल से रूप की रानी बन गई ये लड़की, वीडियो देखकर हर कोई चौंक गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 17, 2025, 08:35 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि लड़की मेकअप आर्टिस्ट के पास पहुंचती है और यहां उसका इतना जबरदस्त मेकअप होता है जिससे उसकी खूबसूरती को चार चांद लग गए।

Image

मेकअप के कमाल से लड़की इतनी खूबसूरत लगती है जिसे देखकर चौंक ही जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मगर कई बार वीडियो देखकर हम चौंक जाते हैं। देखकर भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने मिल सकता है। मगर इन सबसे इतर अभी एक वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो एक मेकअप आर्टिस्ट से जुड़ा है जिसने मेकअप के कमाल से एक लड़की को रूप की रानी बना दिया। वायरल वीडियो अभी तकर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

रूप की रानी बन गई लड़की

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे एक लड़की अपनी सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट के पास पहुंची है। यहां लड़की अपनी पसंद के मेकअप के बारे में बताती है। इसके बाद आर्टिस्ट लड़की के मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन में जुट जाती है। उसका मेकअप शुरू होता है। धीरे-धीरे मेकअप होता है और लड़की सुदंरता और बढ़ती जाती है। वीडियो में देखेंगे कि मेकअप पूरा होने का बाद लड़की इतनी खूबसूरत नजर आती है मानो रूप की रानी हो।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

लड़की के मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर Tashu_makeupartist नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article