Animal Attack Video: सोशल मीडिया में सांड से जुड़ा एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि सांड डिस्को डांस देखने पहुंचा है। वो बेहद शांति के साथ इवेंट का आनंद ले रहा है। मगर अचानक उसने उग्र रूप अपना लिया और आसपास मौजूद लोगों को पटकने लगता है। शुरुआत से देखेंगे कि इवेंट में म्यूजिक और डांस की महफिल सजी थी। मगर इसी बीच सांड भी वहां पहुंच गया और लोगों को हैरान कर दिया।
शांति से डिस्को डांस देख रहे सांड का वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/Twitter)
लोगों को पटकने लगा सांड
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड लोगों के बीच घूम रहा है। फिर वो स्टेज के सामने खड़ा होता है और म्यूजिक का लुत्फ उठाता है। मगर जल्द ही वो आक्रामक हो गया और लोगों को पटकने लगा। चौंकेंगे कि सांड के ऐसे व्यवहार से आसपास मौजूद लोग भी चौंक गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा ऐसे हमला भी कर सकता है।
एक्स पर देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कई यूजर्स ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिसमें कुछ लोग इसकी कॉमेडी पहलू पर जोर दे रहे हैं, जबकि अन्य इसे एक गंभीर सुरक्षा चिंता के रूप में देख रहे हैं। हालांकि वीडियो देखकर मालूम होता है कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
