Cousins Roast Bride Groom: शादी के सीजन में इंस्टाग्राम पर फंक्शंस के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ संगीत के भी होते हैं। अब शादी के फंक्शन हैं तो हंसी-मजाक होना पक्का है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इस वीडियो में संगीत फंक्शन का नजारा दिखेगा, जो दिल खुश कर देने वाला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन के कजन्स परफॉर्मेंस दे रहे हैं और आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन और पूरे रिश्तेदार उसे एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सारे कजन्स मिलकर दूल्हे राजा को रोस्ट कर रहे हैं और उनके मजे ले रहे हैं। ऐसे में पूरा परिवार और रिश्तेदार काफी मौज भी ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि शादी-विवाह में तो ऐसा होता रहता है।
कजन्स ने दूल्हा-दुल्हन को किया रोस्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि छोटे भाई-बहन ऐसे ही मजे लेते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रोस्ट करने का तरीका थोड़ा कैजुएल है। बता दें, इस वीडियो को '_pretty_moves_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 39 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
